मांग घटने से सोना वायदा नरम

मांग घटने से सोना वायदा नरम

मांग घटने से सोना वायदा नरम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 29, 2022 2:46 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा सौदे कम किये जाने से वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 254 रुपये टूटकर 49,931 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलिवरी के लिए सोने का भाव 254 रुपये या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,931 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 17,132 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,652.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भाषा रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में