सीमा शुल्क में बढ़ोतरी के बाद अगस्त में सोने का आयात घटकर 2.3 अरब डॉलर पर
सीमा शुल्क में बढ़ोतरी के बाद अगस्त में सोने का आयात घटकर 2.3 अरब डॉलर पर
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) सीमा शुल्क में भारी बढ़ोतरी के बाद भारत में सोने का आयात अगस्त में घट गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यहह जानकारी मिली है।
आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में सोने का आयात 57.75 प्रतिशत घटकर 2.3 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। हालांकि, इस दौरान चांदी का आयात 127 प्रतिशत बढ़कर 1.02 अरब डॉलर हो गया।
सरकार ने 13 मई से बहुमूल्य धातुओं पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।
चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल-अगस्त के दौरान सोने का आयात 3.38 प्रतिशत बढ़कर 17.47 अरब डॉलर हो गया, जबकि चांदी का आयात 8.81 प्रतिशत घटकर 1.74 अरब डॉलर रहा।
स्विट्जरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत रहा, जिसकी हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत रही। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की 16 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रही और दक्षिण अफ्रीका करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
देश के कुल आयात में बहुमूल्य धातु का पांच प्रतिशत से अधिक हिस्सा रहा।
अगस्त में स्विट्जरलैंड से कुल आयात 45.4 प्रतिशत घटकर 1.28 अरब डॉलर रह गया।
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


