Gold Price 08 March 2026: सोना सीधे 9400 रुपए सस्ता, मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बीच रविवार को आई खुशखबरी, शादियों के सीजन में गहने बनवाने का सुनहरा अवसर

Gold Price 08 March 2026: 8 मार्च को भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में यह 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत में साप्ताहिक गिरावट देखी गई, जबकि जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये का स्तर पार कर चुकी थी।

Gold Price 08 March 2026: सोना सीधे 9400 रुपए सस्ता, मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बीच रविवार को आई खुशखबरी, शादियों के सीजन में गहने बनवाने का सुनहरा अवसर

(Gold Price 08 March 2026/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: March 8, 2026 / 09:38 am IST
Published Date: March 8, 2026 9:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 9,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 8,650 रुपये सस्ता हुआ।
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,63,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
  • मिडिल ईस्ट में युद्ध के बावजूद घरेलू बाजार में सोने की कीमत घटी।

नई दिल्ली: Gold Price 08 March 2026 in India अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध और मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत में सोने की कीमत में इस सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 9,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 8,650 रुपये सस्ता हो गया है।

दरअसल, देश में एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत में 9,430 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 8650 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि 1 मार्च को 24 कैरेट सोना 1,73,230 रुपये था और आज 1,63,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1 मार्च को 1,58,800 रुपये था और आज इसकी कीमत 1,50,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

दिल्ली में आज सोने की कीमत (Gold Price Today)

दिल्ली में आज रविवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,800 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 1,22,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

मात्रा (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव
1 ग्राम ₹15,015 ₹15,015 ₹0
8 ग्राम ₹1,20,120 ₹1,20,120 ₹0
10 ग्राम ₹1,50,150 ₹1,50,150 ₹0
100 ग्राम ₹15,01,500 ₹15,01,500 ₹0

देश के अन्य शहरों में आज का भाव (Gold Rate in other Cities)

आज रविवार को मुंबई और कोलकाता में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,22,730 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 18 कैरेट की कीमत 1,30,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,63,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 18 कैरेट की कीमत 1,22,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (रुपये प्रति 10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट का भाव (₹) 22 कैरेट का भाव (₹) 24 कैरेट का भाव (₹)
दिल्ली ₹1,22,880 ₹1,50,150 ₹1,63,800
मुंबई ₹1,22,730 ₹1,50,000 ₹1,63,640
अहमदाबाद ₹1,22,780 ₹1,50,050 ₹1,63,700
चेन्नई ₹1,30,700 ₹1,50,500 ₹1,64,180
कोलकाता ₹1,22,730 ₹1,50,000 ₹1,63,640
हैदराबाद ₹1,22,730 ₹1,50,000 ₹1,63,640
जयपुर ₹1,22,880 ₹1,50,150 ₹1,63,800
भोपाल ₹1,22,780 ₹1,50,050 ₹1,63,700
लखनऊ ₹1,22,880 ₹1,50,150 ₹1,63,800
चंडीगढ़ ₹1,22,880 ₹1,50,150 ₹1,63,800

सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव (Gold Price Fluctuations)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से विदेश में सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा गया। हाजिर सोना 14.70 डॉलर बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दरअसल 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमला किया। इस बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजार में सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग बढ़ी है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
08 मार्च 2026 ₹16,380 (0) ₹15,015 (0)
07 मार्च 2026 ₹16,380 (+252) ₹15,015 (+230)
06 मार्च 2026 ₹16,128 (-175) ₹14,785 (-160)
05 मार्च 2026 ₹16,303 (-163) ₹14,945 (-150)
04 मार्च 2026 ₹16,466 (-311) ₹15,095 (-285)
03 मार्च 2026 ₹16,777 (-289) ₹15,380 (-265)
02 मार्च 2026 ₹17,066 (-257) ₹15,645 (-235)
01 मार्च 2026 ₹17,323 (+437) ₹15,880 (+400)
28 फ़रवरी 2026 ₹16,886 (+714) ₹15,480 (+655)
27 फ़रवरी 2026 ₹16,172 (-11) ₹14,825 (-10)

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।