T20 World Cup 2026 Final: आज होगा टी20 वर्ल्ड कप का महायुद्ध! India vs New Zealand फाइनल.. जानें रिकॉर्ड बुक में किसका पलड़ा भारी, क्या तीसरी बार ट्रॉफी उठाएगी टीम इंडिया

T20 World Cup 2026 Final: आज होगा टी20 वर्ल्ड कप का महायुद्ध! India vs New Zealand फाइनल.. जानें रिकॉर्ड बुक में किसका पलड़ा भारी, क्या तीसरी बार ट्रॉफी उठाएगी टीम इंडिया

T20 World Cup 2026 Final: आज होगा टी20 वर्ल्ड कप का महायुद्ध!  India vs New Zealand फाइनल.. जानें रिकॉर्ड बुक में किसका पलड़ा भारी, क्या तीसरी बार ट्रॉफी उठाएगी टीम इंडिया

T20 World Cup 2026 Final/Image Source: ICC

Modified Date: March 8, 2026 / 09:21 am IST
Published Date: March 8, 2026 9:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • T20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच आज
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा मैच
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मुकाबला

T20 World Cup 2026 Final:  आईसीसी मेन्स ICC Men’s T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह महामुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल आज (T20 World Cup 2026 Final)

T20 World Cup 2026 Final:  सेमीफाइनल में भारत ने England cricket team को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड ने South Africa national cricket team को मात देकर खिताबी मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया है। अब दोनों टीमें ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। अगर भारत यह फाइनल जीतता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप का खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी। साथ ही भारत तीसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम कर सकता है। इससे पहले भारत ने ICC Men’s T20 World Cup 2007 और ICC Men’s T20 World Cup 2024 का खिताब जीता था।

टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका (India vs New Zealand Final)

T20 World Cup 2026 Final:  फाइनल मुकाबले में भारत की सबसे बड़ी ताकत तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah माने जा रहे हैं। उनकी चार ओवर की गेंदबाजी मैच का रुख तय कर सकती है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम कप्तान Mitchell Santner के नेतृत्व में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम के पास Rachin Ravindra, Glenn Phillips और Lockie Ferguson जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मुकाबले को रोमांचक बना सकते हैं।

भारत की संभावित टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर.

न्यूजीलैंड की संभावित टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सिफर्ट, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी.

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।