Gold Price 14 April 2026: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच गोल्ड ने मारी उल्टी चाल, 1.14 लाख रुपये तोला पर फिसला भाव, अभी नहीं खरीदा तो बाद में पछताना तय!

Gold Price 14 April 2026: अमेरिका-ईरान तनाव से बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है, जिससे सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन कमजोर पड़े हैं। देश के प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोने के दाम घट गए हैं। वहीं, आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

Gold Price 14 April 2026: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच गोल्ड ने मारी उल्टी चाल, 1.14 लाख रुपये तोला पर फिसला भाव, अभी नहीं खरीदा तो बाद में पछताना तय!

(Gold Price 14 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 14, 2026 / 10:01 am IST
Published Date: April 14, 2026 9:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ
  • 2 दिनों में ₹390 तक गिरा 24 कैरेट गोल्ड
  • चांदी ₹5100 प्रति किलो तक सस्ती

नई दिल्ली: Gold Price 14 April 2026 in India: एक दिन की स्थिरता के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में कमजोरी साफ दिखाई दे रही है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की चिंता बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 10 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में भी 10 रुपये की गिरावट आई है। जहां 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

दो दिनों में कितनी आई कमी? (Gold Prices Fall in Two Days)

अगर पिछले दो दिनों की बात करें तो गिरावट और भी स्पष्ट हो जाती है। 24 कैरेट सोना दो दिनों में 390 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 360 रुपये की कमी आई है। यह गिरावट बताती है कि फिलहाल बाजार में दबाव बना हुआ है और सोने की चमक फीकी पड़ रही है।

दिल्ली में 18 कैरेट सोने की आज की कीमत रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम (Weight) आज की कीमत (₹) कल की कीमत (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹ 11,448 ₹ 11,449 ₹ -1
8 ग्राम ₹ 91,584 ₹ 91,592 ₹ -8
10 ग्राम ₹ 1,14,480 ₹ 1,14,490 ₹ -10
100 ग्राम ₹ 11,44,800 ₹ 11,44,900 ₹ -100

शहरों में सोने के ताजा भाव (Latest Gold Rates in Cities)

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,14,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और रायपुर में यह 1,14,330 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में 18 कैरेट सोने की कीमत सबसे अधिक 1,17,290 है। वहीं 24 और 22 कैरेट सोने के भाव भी शहरों के अनुसार थोड़े-बहुत अलग हैं, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड नीचे की ओर ही है।

भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के दाम (आज का भाव)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹ 1,52,600 ₹ 1,39,890 ₹ 1,14,480
मुंबई ₹ 1,52,450 ₹ 1,39,740 ₹ 1,14,330
कोलकाता ₹ 1,52,450 ₹ 1,39,740 ₹ 1,14,330
चेन्नई ₹ 1,53,370 ₹ 1,40,590 ₹ 1,17,290
बेंगलुरु ₹ 1,52,450 ₹ 1,39,740 ₹ 1,14,330
हैदराबाद ₹ 1,52,450 ₹ 1,39,740 ₹ 1,14,330
लखनऊ ₹ 1,52,600 ₹ 1,39,890 ₹ 1,14,480
पटना ₹ 1,52,500 ₹ 1,39,790 ₹ 1,14,380
अहमदाबाद ₹ 1,52,500 ₹ 1,39,790 ₹ 1,14,380
रायपुर ₹ 1,52,450 ₹ 1,39,740 ₹ 1,14,330

चांदी भी हुई सस्ती (Silver Prices are Low)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। लगातार चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद अब चांदी के भाव में दो दिनों से कमी देखी जा रही है। कुल मिलाकर चांदी 5100 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है। आज दिल्ली में चांदी 100 रुपये गिरकर 2,54,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी 2,59,100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

आगे क्या रहेगा रुख? (What will be the Future Trend?)

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां सोने-चांदी की कीमतों पर असर डाल रही हैं। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जारी अनिश्चितता बाजार को प्रभावित कर रही है। ब्रोकरेज फर्म के जानकारों का मानना है कि जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती तब तक सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
अप्रैल 14, 2026 ₹ 15,260 (-1) ₹ 13,989 (-1)
अप्रैल 13, 2026 ₹ 15,261 (-38) ₹ 13,990 (-35)
अप्रैल 12, 2026 ₹ 15,299 0 ₹ 14,025 0
अप्रैल 11, 2026 ₹ 15,299 (+49) ₹ 14,025 (+45)
अप्रैल 10, 2026 ₹ 15,250 (+87) ₹ 13,980 (+80)
अप्रैल 09, 2026 ₹ 15,163 (-234) ₹ 13,900 (-215)
अप्रैल 08, 2026 ₹ 15,397 (+398) ₹ 14,115 (+365)
अप्रैल 07, 2026 ₹ 14,999 (-82) ₹ 13,750 (-75)
अप्रैल 06, 2026 ₹ 15,081 (-27) ₹ 13,825 (-25)
अप्रैल 05, 2026 ₹ 15,108 0 ₹ 13,850 0

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।