दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिर

दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिर

दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिर
Modified Date: September 22, 2026 / 07:44 pm IST
Published Date: September 22, 2026 7:44 pm IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 1,500 रुपये टूटकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 1,500 रुपये टूटकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई (इसमें सभी कर शामिल हैं)।

हालांकि, चांदी की कीमत 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही क्योंकि फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त बयानों और मजबूत डॉलर ने कीमती धातु की कीमतों पर दबाव डाला।’’

फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के यह संकेत देने के बाद कि ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखना पड़ सकता है, डॉलर इंडेक्स 100 से ऊपर बना रहा, जो जुलाई के आखिर के बाद से इसके सबसे ऊंचे स्तर के करीब है।

गांधी ने कहा कि हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट ने महंगाई की चिंताओं को कम करके सोने को कुछ सहारा दिया, साथ ही अमेरिका-ईरान विवाद के संभावित राजनयिक समाधान को लेकर उम्मीदें भी बढ़ीं।

वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना और चांदी क्रमशः लगभग एक प्रतिशत गिरकर 4,315.09 डॉलर और 65.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘स्थिर डॉलर और तेल की कीमतों में उछाल के कारण हाजिर सोना संघर्ष कर रहा है क्योंकि पश्चिम एशिया में स्थिति अस्थिर हो रही है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में