वायदा बाजार में सोने का भाव 246 रुपये गिरकर 85,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

वायदा बाजार में सोने का भाव 246 रुपये गिरकर 85,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

वायदा बाजार में सोने का भाव 246 रुपये गिरकर 85,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर
Modified Date: March 11, 2025 / 01:42 pm IST
Published Date: March 11, 2025 1:42 pm IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 246 रुपये गिरकर 85,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 246 रुपये या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 14,164 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.41 प्रतिशत गिरकर 2,900.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में