सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेज़ी, चांदी 3,500 रुपये टूटी
सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेज़ी, चांदी 3,500 रुपये टूटी
नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और यह 2,700 रुपये बढ़कर 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सोमवार को 1,64,400 प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
हालांकि, व्यापारियों की मुनाफावसूली के कारण तीन दिन की तेजी के बाद चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 3,500 रुपये घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई, जबकि पिछली सत्र में यह 2,53,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सर्राफा की कीमतों में हालिया बढ़त का कुछ हिस्सा कम हो गया।
दो दिन की बढ़त के बाद, हाजिर सोने की कीमत 11.87 डॉलर या 0.26 प्रतिशत टूटकर 4,639.51 डॉलर प्रति औंस रह गई।
चांदी पर भी दबाव बना रहा और इसकी कीमत 1.04 प्रतिशत टूटकर 67.88 डॉलर प्रति औंस रह गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


