Jabalpur Gang Rape News: बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहे थे ये काम, अब सभी चढ़े पुलिस के हत्थे
Jabalpur Gang Rape News: जबलपुर के शहपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गह्तना को अंजाम दिया गया है।
Jabalpur Gang Rape News/Image Credit: File Image
- जबलपुर के शहपुरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप किया गया है।
- आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया।
- पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Jabalpur Gang Rape News: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर के शहपुरा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप कर उसका वीडियो बनाया गया और उसी वीडियो के जरिए उसे महीनों तक ब्लैकमेल कर दोबारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के साथ पहली बार दिसंबर 2025 में गैंगरेप किया गया था। वारदात के दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसे डराया-धमकाया जाता रहा।
आरोपियों ने फिर बनाया हवस का शिकार
इसी ब्लैकमेल के दम पर आरोपियों ने 10 अगस्त को एक बार फिर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद मां अपनी नाबालिग बेटी को लेकर शहपुरा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। (Jabalpur Gang Rape News) शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल सिंह राजपूत, संदीप चौहान, प्रशांत पटेल, सौरभ सिंह और एक नाबालिग के रूप में हुई है।
पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ
Jabalpur Gang Rape News: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी निखिल सिंह राजपूत और पीड़िता के बीच पहले प्रेम संबंध थे और निखिल से संबंध होने की बात सबको बताने की धमकी देकर पहली बार दिसंबर 2025 में आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगेरेप किया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अपराध में अन्य किसी की भूमिका तो नहीं रही।
इन्हें भी पढ़ें:-
- BHU Hospital Waterlogging Viral Video: बारिश ने अस्पताल को बना दिया तालाब! कमर तक पानी में खड़े होकर इलाज का इंतजार करते मरीज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- Poco F9 Series Launch Date: इस तारीख को होगा Poco का बड़ा धमाका, Poco F9 Pro और F9 Ultra में मिलेंगे फीचर्स ऐसे कि उड़ जाएंगे होश!
- BPSC Students Protest: राजधानी में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान मचा बवाल, देखते ही देखते बिगड़े हालात, वाटर कैनन के बाद पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें वीडियो

Facebook


