Chhattisgarh Women Rakhi Gift: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिला ‘राखी गिफ्ट’.. साय सरकार ने बैंक खातों में डाले इतने हजार रुपये, अब मजबूत होगी रिश्तों की डोर

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले जारी कर 67 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ दिया।

Chhattisgarh Women Rakhi Gift: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिला ‘राखी गिफ्ट’.. साय सरकार ने बैंक खातों में डाले इतने हजार रुपये, अब मजबूत होगी रिश्तों की डोर

Chhattisgarh Women Rakhi Gift by Government || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 25, 2026 / 04:13 pm IST
Published Date: August 25, 2026 4:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिलाओं के खातों में पहुंची 31वीं किस्त
  • 67 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ
  • रक्षाबंधन से पहले जारी हुए 631 करोड़ रुपये

रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रदेश की माताओं को रक्षाबंधन का उपहार दे दिया है। (Chhattisgarh Women Rakhi Gift by Government) प्रदेश सरकार ने महतारी वंदन योजना के सितंबर महीने की 31वीं किस्त करीब दस दिन पहले ही हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने इसे महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से रक्षाबंधन का उपहार बताया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सरकार के अनुसार महिलाएं अब महतारी वंदन योजना के 1000-1000 रुपये से राखी त्योहार पर अपने लिए जरूरी सामानों की खरीद कर सकेंगी। सीएम साय ने डौंडीलोहारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि का अंतरण किया।

महतारी वंदन से सकारात्मक बदलाव

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में नारी शक्ति के सशक्तिकरण का जो व्यापक अभियान चल रहा है, छत्तीसगढ़ सरकार उसी संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास के दौरान माताएं और बहनें स्वयं उन्हें बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। (Chhattisgarh Women Rakhi Gift by Government) अनेक महिलाओं ने इस राशि से छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं, कई ने सिलाई-कढ़ाई एवं स्वरोजगार अपनाया है, जबकि बड़ी संख्या में परिवारों ने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में इसका उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ये अनुभव इस योजना की वास्तविक सफलता और उसके दूरगामी सामाजिक प्रभाव के प्रमाण हैं।

आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार काम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार महतारी वंदन योजना के साथ-साथ ‘लखपति दीदी’ जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी महिलाओं की आय बढ़ाने, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर शत-प्रतिशत पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से बस्तर संभाग में इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

1 मार्च 2024 को शुरू हुई थी योजना

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से प्रदेश में लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। (Chhattisgarh Women Rakhi Gift by Government) महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल मिलने के साथ परिवार के पोषण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम तथा स्वरोजगार जैसी गतिविधियों को भी नई मजबूती मिली है।

इन्हें भी पढ़ें:

बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए

टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत

महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown