तीन सत्र की गिरावट के बाद सोने की कीमतें 1,200 रुपये चढ़ीं, चांदी 7,000 रुपये मजबूत

तीन सत्र की गिरावट के बाद सोने की कीमतें 1,200 रुपये चढ़ीं, चांदी 7,000 रुपये मजबूत

तीन सत्र की गिरावट के बाद सोने की कीमतें 1,200 रुपये चढ़ीं, चांदी 7,000 रुपये मजबूत
Modified Date: September 16, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: September 16, 2026 8:39 pm IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) सोने की कीमतों में बुधवार को तीन सत्रों की गिरावट के बाद सुधार आया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद कारोबारी धारणा में सुधार होने से कारोबारियों की सटोरिया लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का दाम 1,200 रुपया बढ़कर 1.55 लाख रुपया प्रति 10 ग्राम हो गया।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार के 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 1,200 रुपये बढ़कर 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई।

चांदी के दाम में भी दो लगातार सत्र तक स्थिर रहने के बाद उछाल आया। यह पिछले बंद स्तर 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 7,000 रुपये बढ़कर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, क्योंकि लगातार तीन सत्र में गिरावट के बाद व्यापारियों ने कम कीमत पर खरीदारी की।

गांधी ने आगे कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सोने-चांदी के प्रति कारोबारी धारणा बेहतर हुई, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल में नरमी ने कीमती धातुओं को अतिरिक्त समर्थन दिया।

वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना 53.96 डॉलर या 1.3 प्रतिशत बढ़कर 4,348.10 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 1.5 प्रतिशत बढ़कर 64.61 डॉलर प्रति औंस हो गई।

बाजार को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व अपनी बैठक में ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में