वायदा बाजार में सोने का भाव 342 रुपये चढ़ा

वायदा बाजार में सोने का भाव 342 रुपये चढ़ा

वायदा बाजार में सोने का भाव 342 रुपये चढ़ा
Modified Date: August 26, 2025 / 02:34 pm IST
Published Date: August 26, 2025 2:34 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव मंगलवार को 342 रुपये चढ़कर 1,00,966 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 342 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 1,00,966 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 13,299 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर आपूर्ति के लिए कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,423.75 डॉलर प्रति औंस रहा।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में