वायदा बाजार में सोने का भाव 37 रुपये चढ़ा

वायदा बाजार में सोने का भाव 37 रुपये चढ़ा

वायदा बाजार में सोने का भाव 37 रुपये चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: October 27, 2022 3:02 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाए जाने से बृहस्पतिवार को सोने का वायदा भाव 37 रुपये चढ़कर 50,724 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर आपूर्ति वाला अनुबंध 37 रुपये या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,724 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें 11,213 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,666.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भाषा रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में