दिल्ली में सोना 700 रुपये मजबूत, चांदी 3,800 रुपये फिसली

दिल्ली में सोना 700 रुपये मजबूत, चांदी 3,800 रुपये फिसली

दिल्ली में सोना 700 रुपये मजबूत, चांदी 3,800 रुपये फिसली
Modified Date: June 4, 2026 / 06:57 pm IST
Published Date: June 4, 2026 6:57 pm IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। बुधवार को सोना 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

हालांकि, चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई और यह 3,800 रुपये घटकर 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोने की कीमत लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,471.79 डॉलर प्रति औंस रही जबकि चांदी 1.14 प्रतिशत बढ़कर 73.56 डॉलर प्रति औंस पर पर पहुंच गई।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में