BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gold Rate 10 February 2026: सोने ने बिगाड़ा बजट! एक तोला पहुंचा 1.18 लाख के करीब, जानिए अपने शहर के 24K से 18K तक के रेट बस एक क्लिक में!

Gold Rate 10 February 2026: मुंबई में 24 कैरेट सोने 1,57,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,910 रुपये है। अहमदाबाद में 24 …

(Gold Rate 10 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)

(Gold Rate 10 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Chandrakant Dewangan
Published: 10 Feb 2026 | 10:17 amModified: 10 Feb 2026 | 10:34 am
HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।
  2. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,920 रुपये दर्ज किया गया।
  3. चांदी में तेजी, कीमत 3,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम हुई।

नई दिल्ली: Gold Rate Today in India सोने के दामों में पिछल कुछ दिनों से जारी गिरावट अब थमती नजर आ रही है। मंगलवार, 10 फरवरी को दिन के कारोबार में सोना फिर से हरे निशान में लौट आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,920 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने ने 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्रा-डे हाई भी छू लिया।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट (Latest Gold Rates)

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,58,070 रुपये, 22 कैरेट 1,44,910 रुपये और 18 कैरेट 1,18,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,920 रुपये, 22 कैरेट 1,44,760 रुपये और 18 कैरेट 1,18,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहां 24 कैरेट 1,59,830 रुपये, 22 कैरेट 1,46,150 रुपये और 18 कैरेट 1,25,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव (रुपये)

वजन आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम 11,860 11,859 1
8 ग्राम 94,880 94,872 8
10 ग्राम 1,18,600 1,18,590 10
100 ग्राम 11,86,000 11,85,900 100

अन्य शहरों में भी यही रुझान (Gold Rate in Other Cities)

अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,57,970 रुपये और 22 कैरेट 1,44,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड 1,57,920 रुपये और 22 कैरेट 1,44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कुल मिलाकर सोने और चांदी दोनों में फिर से तेजी का माहौल बनता दिख रहा है।

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली 1,18,600 1,44,910 1,58,070
मुंबई 1,18,450 1,44,760 1,57,920
अहमदाबाद 1,18,500 1,44,810 1,57,970
चेन्नई 1,25,210 1,46,150 1,59,830
कोलकाता 1,18,450 1,44,760 1,57,920
हैदराबाद 1,18,450 1,44,760 1,57,920
जयपुर 1,18,600 1,44,910 1,58,070
भोपाल 1,18,500 1,44,810 1,57,970
लखनऊ 1,18,600 1,44,910 1,58,070
चंडीगढ़ 1,18,600 1,44,910 1,58,070

आगे और चमक सकता है सोना (And Gold can Shine)

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में और मजबूती देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से मजबूत मांग इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंकों द्वारा सोने की खरीद 800 टन तक रह सकती है, जिससे कीमतों को लंबा सपोर्ट मिल सकता है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

तारीख 24 कैरेट (₹/ग्राम) बदलाव 22 कैरेट (₹/ग्राम) बदलाव
10 फ़रवरी 2026 15,807 1 14,491 1
09 फ़रवरी 2026 15,806 131 14,490 120
08 फ़रवरी 2026 15,675 0 14,370 0
07 फ़रवरी 2026 15,675 289 14,370 265
06 फ़रवरी 2026 15,386 -71 14,105 -65
05 फ़रवरी 2026 15,457 -502 14,170 -460
04 फ़रवरी 2026 15,959 551 14,630 505
03 फ़रवरी 2026 15,408 76 14,125 70
02 फ़रवरी 2026 15,332 -741 14,055 -680
01 फ़रवरी 2026 16,073 0 14,735 0

चांदी में भी जबरदस्त उछाल (Silver Also Rose Sharply)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी ने करीब 5 फीसदी तक की छलांग लगाते हुए 2,64,885 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्च स्तर छू लिया। 10 फरवरी को दिन के कारोबार में चांदी 100 रुपये की बढ़त के साथ 3,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से भी ऊपर चली गई थी, जिसके बाद इसमें तेज गिरावट आई थी।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हाँ, 9 फरवरी को सोने के दाम फिर से हरे निशान में लौट आए और दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gold Rate 10 February 2026: Gold has ruined your budget! A tola has reached nearly 1.18 lakh rupees. Find out your city's rates from 24K to 18K in just one click!

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am