(Gold Rate Today 30 August 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Rate Today 30 August 2026: आज देश में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। एक दिन की गिरावट के बाद रविवार को सोने के भाव स्थिर बने हुए हैं। इससे पहले 24 कैरेट सोना 2,890 रुपये और 22 कैरेट सोना 2,650 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Rate Today) में 2,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई थी। पिछले सात दिनों के उतार-चढ़ाव की बात करें तो 24 कैरेट सोना 4,850 रुपये और 22 कैरेट सोना 4,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत में एक सप्ताह में 3,640 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिली है।
शहरों के हिसाब से देखें तो दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Today) 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरेट गोल्ड 1,45,200 रुपये और 18 कैरेट 1,18,830 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,58,240 रुपये, 22 कैरेट 1,45,050 रुपये और 18 कैरेट 1,18,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट का भाव 1,58,290 रुपये है, जबकि 22 कैरेट 1,45,100 रुपये और 18 कैरेट 1,18,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 18 कैरेट सोना 1,22,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| शहर | 24 कैरेट गोल्ड का भाव | 22 कैरेट गोल्ड का भाव | 18 कैरेट गोल्ड का भाव |
| Delhi Gold Rate Today | ₹ 1,58,390 | ₹ 1,45,200 | ₹ 1,18,830 |
| Mumbai Gold Rate Today | ₹ 1,58,240 | ₹ 1,45,050 | ₹ 1,18,680 |
| Kolkata Gold Rate Today | ₹ 1,58,240 | ₹ 1,45,050 | ₹ 1,18,680 |
| Chennai Gold Rate Today | ₹ 1,58,240 | ₹ 1,45,050 | ₹ 1,22,750 |
| Bengaluru Gold Rate Today | ₹ 1,58,240 | ₹ 1,45,050 | ₹ 1,18,680 |
| Hyderabad Gold Rate Today | ₹ 1,58,240 | ₹ 1,45,050 | ₹ 1,18,680 |
| Lucknow Gold Rate Today | ₹ 1,58,390 | ₹ 1,45,200 | ₹ 1,18,830 |
| Patna Rate Today | ₹ 1,58,290 | ₹ 1,45,100 | ₹ 1,18,730 |
| Jaipur Gold Rate Today | ₹ 1,58,390 | ₹ 1,45,200 | ₹ 1,18,830 |
| Ahmedabad Gold Rate Today | ₹ 1,58,290 | ₹ 1,45,100 | ₹ 1,18,730 |
चांदी की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। लगातार छह दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद 28 अगस्त को एक किलो चांदी 5,000 रुपये सस्ती हुई थी। इससे पहले लगातार दो दिनों में चांदी की कीमत 10,500 रुपये बढ़ी थी। पिछले एक सप्ताह में चांदी के भाव में कुल 5,000 रुपये की गिरावट आई है। फिलहाल दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी (Silver Price Today) 2,55,000 रुपये के भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलो है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले महीनों में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) में फिर तेजी देखने को मिल सकती है। उनका अनुमान है कि अगर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी आती है तो अगले 6 से 8 महीनों में दोनों धातुओं की कीमत मौजूदा स्तर से करीब 10 फीसदी तक बढ़ सकती है। जियोपॉलिटिकल तनाव और अमेरिका में बॉन्ड यील्ड को लेकर बन रहा माहौल भी सोने-चांदी को सहारा दे सकता है। इसके अलावा अगर डॉलर कमजोर होता है तो कीमती धातुओं की कीमतों में और तेजी आ सकती है।
| दिनांक | 24 कैरेट | बदलाव | 22 कैरेट | बदलाव |
| 30 अगस्त 2026 | ₹ 15,839 | ₹ 0 | ₹ 14,520 | ₹ 0 |
| 29 अगस्त 2026 | ₹ 15,839 | ₹ -289 | ₹ 14,520 | ₹ -265 |
| 28 अगस्त 2026 | ₹ 16,128 | ₹ 49 | ₹ 14,785 | ₹ 45 |
| 27 अगस्त 2026 | ₹ 16,079 | ₹ -311 | ₹ 14,740 | ₹ -285 |
| 26 अगस्त 2026 | ₹ 16,390 | ₹ 0 | ₹ 15,025 | ₹ 0 |
| 25 अगस्त 2026 | ₹ 16,390 | ₹ -22 | ₹ 15,025 | ₹ -20 |
| 24 अगस्त 2026 | ₹ 16,412 | ₹ 88 | ₹ 15,045 | ₹ 80 |
| 23 अगस्त 2026 | ₹ 16,324 | ₹ 0 | ₹ 14,965 | ₹ 0 |
| 22 अगस्त 2026 | ₹ 16,324 | ₹ 152 | ₹ 14,965 | ₹ 140 |
| 21 अगस्त 2026 | ₹ 16,172 | ₹ 230 | ₹ 14,825 | ₹ 210 |