(BSNL Recharge Plan/ Image Credit: Screengrab)
BSNL Recharge Plan: अगर आप मोबाइल पर ज्यादा इंटरनेट चलाते हैं तो हर कुछ दिनों में रिचार्ज कराने से परेशान हैं तो BSNL का 299 रुपये वाला प्लान (BSNL Recharge Plan) आपके काम आ सकता है। इस रिचार्ज में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा दी जाती है यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे महीने मोबाइल इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस प्लान की सबसे खास बात इसका डेली डेटा (BSNL Recharge Plan) बेनिफिट है। यूजर्स को हर दिन 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है। इस डेटा का इस्तेमाल YouTube या दूसरे वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने, ऑनलाइन गेम खेलने, गाने सुनने और इंटरनेट ब्राउजिंग जैसे कामों के लिए किया जा सकता है। अगर किसी दिन 3GB डेटा खत्म हो जाता है तो इंटरनेट बंद नहीं होगा। इसके बाद स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाएगी।
डेटा के अलावा BSNL इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी दे रहा है। इसका मतलब है कि यूजर्स देशभर में बिना अलग टॉकटाइम रिचार्ज के कॉल कर सकते हैं। इसके साथ रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी शामिल है। ऐसे में जिन लोगों को इंटरनेट के साथ कॉलिंग और SMS की भी जरूरत रहती है, उनके लिए यह प्लान एक सुविधाजनक विकल्प बन सकता है।
BSNL के इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों (BSNL Recharge Plan) की है जो इसे खास बनाती है। पूरी अवधि में रोज 3GB डेटा मिलने पर यूजर्स को कुल 90GB तक हाई-स्पीड डेटा मिल सकता है। हालांकि, रोजाना मिलने वाले डेटा की अपनी सीमा है। किसी दिन बचा हुआ डेटा अगले दिन जुड़ता है या नहीं, इसकी जानकारी इस प्लान में नहीं दी गई है। इसलिए ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों को डेली लिमिट का ध्यान रखना होगा।
BSNL ₹299
3GB Data/Day • Unlimited Calls • 100 SMS/Day • 30 Days Validity#BSNLIndia #BSNLSelfCareApp #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #BSNLServices #SmartIndia #EverydayConnectivity @CMDBSNL @robertravi21 pic.twitter.com/bTKJ56dArK
— BSNL India (@BSNLCorporate) August 30, 2026