सोने में 107 रुपये की तेजी, चांदी 563 रुपये मजबूत

सोने में 107 रुपये की तेजी, चांदी 563 रुपये मजबूत

सोने में 107 रुपये की तेजी, चांदी 563 रुपये मजबूत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: September 6, 2022 5:29 pm IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 107 रुपये बढ़कर 51,092 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 563 रुपये उछलकर 54,639 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 12 पैसे घटकर 79.90 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,715 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 18.41 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रूस द्वारा प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बंद करने के बाद यूरोप में ऊर्जा की लागत बढ़ने के साथ निवेश के सुरक्षित विकल्प में लिवाली बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में