एलाइड ब्लेंडर्स का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 18.6 प्रतिशत घटा

एलाइड ब्लेंडर्स का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 18.6 प्रतिशत घटा

एलाइड ब्लेंडर्स का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 18.6 प्रतिशत घटा
Modified Date: July 24, 2026 / 01:31 pm IST
Published Date: July 24, 2026 1:31 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधान के कारण एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18.65 प्रतिशत घटकर 45.42 करोड़ रुपये रह गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 55.83 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में परिचालन आय 1.84 प्रतिशत बढ़कर 1,809.15 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,776.37 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 120 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह 119 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 1.73 प्रतिशत बढ़कर 1,693.68 करोड़ रुपये हो गया।

अन्य आय सहित कंपनी की कुल आय पहली तिमाही में 1.7 प्रतिशत बढ़कर 1,813.8 करोड़ रुपये रही।

एबीडीएल के प्रबंध निदेशक अमर सिन्हा ने कहा, ‘‘वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधान का तिमाही के प्रदर्शन पर अल्पकालिक असर पड़ा, लेकिन कंपनी का मूल कारोबार मजबूत बना हुआ है। ’’

ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, स्टर्लिंग रिजर्व प्रीमियम व्हिस्की और आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की बनाने वाली एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स सालाना बिक्री के हिसाब से भारत की प्रमुख मादक पेय कंपनियों में शामिल है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में