जूनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा

जूनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा

जूनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 जुलाई को खुलेगा
Modified Date: July 24, 2026 / 12:39 pm IST
Published Date: July 24, 2026 12:39 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) अक्षय ऊर्जा कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जुलाई को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुलेगा और तीन अगस्त को बंद होगा।

कंपनी के बृहस्पतिवार को दाखिल अद्यतन आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, यह आईपीओ पूरी तरह नए शेयर का निर्गम है। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है।

बड़े (एंकर) निवेशक 29 जुलाई को बोली लगा पाएंगे।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेज दाखिल करते समय कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्रस्ताव रखा था।

आईपीओ से प्राप्त राशि में से 683.24 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपने कुछ कर्ज के पुनर्भुगतान या समयपूर्व भुगतान के लिए करेगी। इसके अलावा वह अपनी अनुषंगी कंपनियों जूनिपर ग्रीन गामा वन, जूनिपर ग्रीन काइट और जूनिपर ग्रीन पावर फाइव में 728.69 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, ताकि वे अपने बकाया कर्ज का पुनर्भुगतान या समयपूर्व भुगतान कर सकें। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

जूनिपर ग्रीन एनर्जी भारत में ‘यूटिलिटी’ स्तर की सौर, पवन, हाइब्रिड और बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं का विकास, निर्माण एवं संचालन करती है।

कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में