सोने में 81 रुपये की तेजी, चांदी 244 रुपये टूटी

सोने में 81 रुपये की तेजी, चांदी 244 रुपये टूटी

सोने में 81 रुपये की तेजी, चांदी 244 रुपये टूटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: November 7, 2022 6:26 pm IST

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 81 रुपये की तेजी के साथ 51,201 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत भी 244 रुपये के नुकसान के साथ 60,596 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,679 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा जबकि चांदी गिरावट के साथ 20.74 डॉलर प्रति औंस पर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक विनय रजनी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को भारी तेजी रहने के बाद एमसीएक्स में सोना अपरिवर्तित रुख के साथ कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स में सोना 50,900 रुपये के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया और यह कीमत इससे ऊपर बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने में अपरिवर्तित रुख है, हालांकि यह पिछले सप्ताह के उच्च स्तर 1,682 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर जाने के मुहाने पर खड़ा है।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में