सोने में 97 रुपये की तेजी, चांदी 527 रुपये मजबूत

सोने में 97 रुपये की तेजी, चांदी 527 रुपये मजबूत

सोने में 97 रुपये की तेजी, चांदी 527 रुपये मजबूत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: August 8, 2022 3:42 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 97 रुपये की तेजी के साथ 52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल तथा रुपये के मूल्य में गिरावट से सोना मजबूत हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,393 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 527 रुपये की तेजी के साथ 58,465 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,938 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 22 पैसे घटकर 79.46 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,777 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 20.07 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉक स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 1,777 डॉलर प्रति औंस था जिससे यहां भी पीली धातु में मजबूती रही।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में