Gold Silver Price Hike: सोना 1260 रुपये सरपट भागा तो चांदी 10,000 रुपये उछली! आज का ताजा भाव देख लोगों ने कहा- गहनें खरीदना अब आसमान से तारे तोड़ने के बराबर

Gold Silver Price Hike: देश में इस सप्ताह सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव प्रति 10 ग्राम बढ़े हैं। वहीं, चांदी की कीमत में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। दोनों कीमती धातुओं में तेजी से बाजार में हलचल बढ़ी है।

Gold Silver Price Hike: सोना 1260 रुपये सरपट भागा तो चांदी 10,000 रुपये उछली! आज का ताजा भाव देख लोगों ने कहा- गहनें खरीदना अब आसमान से तारे तोड़ने के बराबर

(Gold Silver Price Hike/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 20, 2026 / 09:22 am IST
Published Date: September 20, 2026 9:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • 24 कैरेट सोना एक सप्ताह में ₹1,260 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ।
  • 22 कैरेट सोने के भाव में ₹1,150 की बढ़ोतरी हुई।
  • 18 कैरेट सोना ₹940 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ।

नई दिल्ली: Gold Silver Price Hike: देश में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में इस सप्ताह बड़ी तेजी देखने को मिली है। अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव एक सप्ताह में 1,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढञा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,150 रुपये और 18 कैरेट सोना 940 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। आज 20 सितंबर की सुबह देश में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है। मुंबई में इसकी कीमत 1,55,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,390.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। एक सप्ताह में वैश्विक सोने की कीमत करीब 1 प्रतिशत तक बढ़ी है।

एक हफ्ते में 1,260 रुपये महंगा हुआ 24 कैरेट सोना

बीते 13 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,730 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अब यह बढ़कर 1,55,990 रुपये हो गया है। यानी सात दिनों में कीमत 1,260 रुपये बढ़ी है। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 13 सितंबर को 1,41,850 रुपये था, जो 20 सितंबर को बढ़कर 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,150 रुपये की तेजी आई है। 18 कैरेट सोने के भाव में भी सप्ताह के दौरान 940 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम 1 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

दिनांक 24 कैरेट बदलाव 22 कैरेट बदलाव
20 सितम्बर 2026 ₹15,599 ₹0 ₹14,300 ₹0
19 सितम्बर 2026 ₹15,599 +₹142 ₹14,300 +₹130
18 सितम्बर 2026 ₹15,457 +₹158 ₹14,170 +₹145
17 सितम्बर 2026 ₹15,299 -₹60 ₹14,025 -₹55
16 सितम्बर 2026 ₹15,359 +₹27 ₹14,080 +₹25
15 सितम्बर 2026 ₹15,332 -₹92 ₹14,055 -₹85
14 सितम्बर 2026 ₹15,424 -₹49 ₹14,140 -₹45
13 सितम्बर 2026 ₹15,473 ₹0 ₹14,185 ₹0
12 सितम्बर 2026 ₹15,473 +₹16 ₹14,185 +₹15
11 सितम्बर 2026 ₹15,457 -₹109 ₹14,170 -₹100

प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव

20 सितंबर को दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,17,030 रुपये, 22 कैरेट 1,43,000 रुपये और 24 कैरेट (Gold Rate Today) 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और हैदराबाद में 18 कैरेट का भाव 1,16,880 रुपये, 22 कैरेट 1,42,850 रुपये और 24 कैरेट 1,55,840 रुपये है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,55,890 रुपये, 22 कैरेट 1,42,900 रुपये और 18 कैरेट 1,16,930 रुपये है। चेन्नई में 18 कैरेट सोना 1,20,550 रुपये है, जबकि 22 और 24 कैरेट का भाव क्रमशः 1,42,850 और 1,55,840 रुपये है। कोलकाता, रायपुर और अन्य प्रमुख शहरों में भी भाव इसी के आसपास है।

आज शहरवार सोने के भाव प्रति 10 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट सोने का भाव (₹) 22 कैरेट सोने का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का भाव (₹)
Delhi Gold Price Today ₹1,17,030 ₹1,43,000 ₹1,55,990
Mumbai Gold Price Today ₹1,16,880 ₹1,42,850 ₹1,55,840
Ahmedabad Gold Price Today ₹1,16,930 ₹1,42,900 ₹1,55,890
Chennai Gold Price Today ₹1,20,550 ₹1,42,850 ₹1,55,840
Kolkata Gold Price Today ₹1,16,880 ₹1,42,850 ₹1,55,840
Hyderabad Gold Price Today ₹1,16,880 ₹1,42,850 ₹1,55,840
Raipur Gold Price Today ₹1,16,880 ₹1,42,850 ₹1,55,840
Bhopal Gold Price Today ₹1,16,930 ₹1,42,900 ₹1,55,890
Lucknow Gold Price Today ₹1,17,030 ₹1,43,000 ₹1,55,990
Chandigarh Gold Price Today ₹1,17,030 ₹1,43,000 ₹1,55,990

चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल

सोने के साथ चांदी के भाव में भी साप्ताहिक तेजी दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह में चांदी 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। 20 सितंबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव (Silver Price Today) 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 66.70 डॉलर प्रति औंस पर है। लेकिन जनवरी में चांदी घरेलू बाजार में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी। मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से करीब 36 प्रतिशत नीचे है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।