(Gold Silver Price Today 29 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Silver Price Today 29 July 2026: सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। इससी सबसे बड़ी वजह अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की 29 जुलाई को आने वाली मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर निवेशकों की सतर्कता और डॉलर की मजबूती माना जा रहा है। मजबूत डॉलर की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग कमजोर हुई, जिसका असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दिया। वहीं औद्योगिक मांग में कमी आने से चांदी की कीमतों (Silver Price Today) पर भी दबाव बना हुआ है। ऐसे में दोनों कीमती धातुओं की चमक फीफी पड़ती नजर आ रही है।
राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों के दौरान 24 कैरेट सोना (Gold Price Today) 10 ग्राम पर 1,700 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,560 रुपये तक सस्ता हो चुका है। आज भी 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में 10 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,44,310रुपये, 22 कैरेट 1,32,290 रुपये और 18 कैरेट 1,08,270 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में यह 1,44,150 रुपये, भोपाल और अहमदाबाद में 1,44,210 रुपये जबकि जयपुर और लखनऊ में 1,44,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम) |
| Delhi Gold Rate Today | ₹ 1,44,310 | ₹ 1,32,290 | ₹ 1,08,270 |
| Mumbai Gold Rate Today | ₹ 1,44,160 | ₹ 1,32,140 | ₹ 1,08,120 |
| Kolkata Gold Rate Today | ₹ 1,44,160 | ₹ 1,32,140 | ₹ 1,08,120 |
| Chennai Gold Rate Today | ₹ 1,44,150 | ₹ 1,32,140 | ₹ 1,10,290 |
| Bengaluru Gold Rate Today | ₹ 1,44,160 | ₹ 1,32,140 | ₹ 1,08,120 |
| Hyderabad Gold Rate Today | ₹ 1,44,160 | ₹ 1,32,140 | ₹ 1,08,120 |
| Lucknow Gold Rate Today | ₹ 1,44,310 | ₹ 1,32,290 | ₹ 1,08,270 |
| Bhopal Gold Rate Today | ₹ 1,44,210 | ₹ 1,32,190 | ₹ 1,08,170 |
| Jaipur Gold Rate Today | ₹ 1,44,310 | ₹ 1,32,290 | ₹ 1,08,270 |
| Ahmedabad Gold Rate Today | ₹ 1,44,210 | ₹ 1,32,190 | ₹ 1,08,170 |
चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद अब लगातार दूसरे दिन इसके भाव कम हुए हैं। इन दो दिनों में एक किलो चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 5,100 रुपये तक घट चुकी है। आज दिल्ली में चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,34,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी चांदी का भाव लगभग इसी स्तर पर बना हुआ है। इससे पहले 25 जुलाई को चांदी 5,000 रुपये महंगी हुई थी। जबकि 24 जुलाई को इसमें 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) में आई इस गिरावट से आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिली है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर निर्भर करेगी। यदि डॉलर में और मजबूती आती है तो कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 29 जुलाई 2026 | ₹ 14,431 | ₹ -1 | ₹ 13,229 | ₹ -1 |
| 28 जुलाई 2026 | ₹ 14,432 | ₹ -172 | ₹ 13,230 | ₹ -155 |
| 27 जुलाई 2026 | ₹ 14,604 | ₹ 96 | ₹ 13,385 | ₹ 85 |
| 26 जुलाई 2026 | ₹ 14,508 | ₹ 0 | ₹ 13,300 | ₹ 0 |
| 25 जुलाई 2026 | ₹ 14,508 | ₹ 60 | ₹ 13,300 | ₹ 55 |
| 24 जुलाई 2026 | ₹ 14,448 | ₹ -185 | ₹ 13,245 | ₹ -170 |
| 23 जुलाई 2026 | ₹ 14,633 | ₹ -23 | ₹ 13,415 | ₹ -30 |
| 22 जुलाई 2026 | ₹ 14,656 | ₹ 219 | ₹ 13,445 | ₹ 210 |
| 21 जुलाई 2026 | ₹ 14,437 | ₹ 76 | ₹ 13,235 | ₹ 70 |
| 20 जुलाई 2026 | ₹ 14,361 | ₹ 17 | ₹ 13,165 | ₹ 20 |