Share Market Today 29 July 2026: बाजार खुलते ही बदल सकती है पूरी तस्वीर! गिफ्ट निफ्टी ने दिए तगड़े संकेत, कहीं ये शेयर न बन जाएं आज के सुपरस्टार
Share Market Today 29 July 2026: मंगलवार की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी के मजबूत संकेतों से निफ्टी में तेजी संभव है। अदाणी इंटरप्राइजेज समेत कई कंपनियां पहली तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। जबकि एलएंडडी और टाटा कैपिटल ने शानदार मुनाफा दर्ज किया है।
(Share Market Today 29 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
- गिफ्ट निफ्टी 137 अंक चढ़ा, बाजार में तेजी के संकेत।
- आज एशियन पेंट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज समेत कई कंपनियों के Q1 नतीजे।
- L&T और टाटा कैपिटल ने दर्ज किया शानदार मुनाफा।
नई दिल्ली: Share Market Today 29 July 2026: मंगलवार को हल्की नरमी के साथ बंद होने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today 29 July 2026) में अच्छी शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,228.50 पर ट्रेड करता दिखा। जो घरेलू बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर निफ्टी के 24,041 के स्तर ऊपर टिकता है तो खरीदारी का माहौल और तेज हो सकता है। ऐसे में निफ्टी 24,170 से 24,250 के दायरे तक पहुंच सकता है। लेकिन अगर यह स्तर पार नहीं होता तो बाजार कुछ समय तक सीमित दायरें में कारोबार कर सकता है।
आज आएंगे इन कंपनियों के तिमाही नतीजे
आज बाजार की नजर कई प्रमुख कंपनियों के पहली तिमाही (Q1) के नतीजों पर रहेगी। अदाणी पोर्ट्स, आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, कोलगेट पामोलिव इंडिया, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज, KPIT टेक्नोलॉजीज, कर्नाटक बैंक, पिरामल फार्मा, प्रेस्टीज एस्टेट्स, डाबर इंडिया और वारी एनर्जीज सहित कई कंपनियां आज अपने वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। इन कंपनियों के प्रदर्शन का असर आज बाजार की चाल (Stock Market Today) पर भी देखने को मिल सकता है।
इन कंपनियों ने दिखाया मजबूत प्रदर्शन
कुछ कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजों से निवेशकों को खुश किया है। लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का शुद्ध मुनाफा 14 फीसदी बढ़कर 4,123 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि कंपनी की आय भी बढ़ी है। टाटा कैपिटल का मुनाफा 56 फीसदी बढ़कर 1,547 करोड़ रुपये हो गया और कंपनी की कुल आय तथा एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। फीनिक्स मिल्स और परादीप फॉस्फेट्स ने भी मुनाफे और राजस्व में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। वहीं DCM श्रीराम का मुनाफा छह गुना से ज्यादा बढ़ा जो निवेशकों के लिए सकारात्मक खबर माना जा रहा है।
कुछ कंपनियों के नतीजे रहे मिले-जुले
हर कंपनी का प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा। वीएसटी इंडस्ट्रीज का तिमाही मुनाफा 24.4 फीसदी घटकर 42.4 करोड़ रुपये रह गया और कंपनी की आय में भी गिरावट दर्ज हुई। दूसरी ओर RPG लाइफ साइंसेज और सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया ने मुनाफे और राजस्व दोनों में अच्छी बढ़त दर्ज की है। इन नतीजों के आधार पर संबंधित शेयरों में आज (Stock Market Today) उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
इन शेयरों पर भी रहेगी खास नजर
आज कुछ कंपनियां कॉर्पोरेट अपडेट के कारण चर्चा में रहेंगी। ग्रेफाइट इंडिया पर अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने शुरुआती जांच के बाद 3.68 फीसदी की काउंटरवेलिंग ड्यूटी लगाने का फैसला किया है जिससे शेयर पर असर पड़ सकता है। रेल विकास निगम (RVNL) को ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 358.97 करोड़ रुपये का नया EPC प्रोजेक्ट मिला है जो कंपनी के लिए अच्छी खबर है। वहीं LIC ने शतमन्यु श्रीवास्तव को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है। इस अपडेट के चलते आज इन कंपनियों के शेयरों में भी निवेशकों की खास नजर बनी रह सकती है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: इन 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा बड़ा फायदा, जानें आज का अपना राशिफल
- All School Closed News Today: भारी बारिश का अलर्ट जारी होते ही एक्शन में प्रशासन, अचानक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश, बच्चों के हित में बड़ा फैसला
- Weather Report https://www.ibc24.in/chhattisgarh/chhattisgarh-me-barish-ka-alert-today-3695858.html

Facebook


