Gold Silver Price Today: नई दिल्ली। नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। लोग जमकर सोना-चांदी खरीद रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज के ताजा दामों पर एक बार जरूर नजर डाल लें। बता दें कि सोने और चांदी के दाम में आज यानी 27 मार्च को गिरावट देखने को मिली है।
Read more: Google Project Shakti: लोकसभा चुनाव में दिखेगी गूगल की ‘शक्ति’! ये खास टूल करेगा DeepFake वीडियो की पहचान
आज सोने-चांदी का रेट
राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 66 हजार 420 है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73 हजार 801 रुपये है। मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 66716 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह 66420 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।
Read more: The Great Indian Kapil Show: सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के साथ हुए झगड़े पर किया बड़ा खुलासा, 7 साल बाद सामने आई असल वजह
मिस्ड कॉल से जानें सोने-चांदी के दाम
Gold Silver Price Today: आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

