तेलंगाना के साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने राजस्थान से 27 लोगों को पकड़ा
तेलंगाना के साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने राजस्थान से 27 लोगों को पकड़ा
हैदराबाद, एक अक्टूबर (भाषा) साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) ने मंगलवार को बताया कि उसने राजस्थान में एक विशेष अभियान चलाया और 27 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है।
टीजीसीएसबी की निदेशक शिखा गोयल ने बताया कि इस अभियान के परिणामस्वरूप तेलंगाना में 189 से अधिक साइबर अपराध मामलों और पूरे भारत में 2,223 मामलों में शामिल 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
निदेशक गोयल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अभियान के दौरान टीमों ने 27 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर 29 'म्यूल' बैंक खाते खोलने और संचालित करने में शामिल थे, जिनमें प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 11,01,18,882 रुपये के संदिग्ध लेनदेन हुए थे।
'म्यूल' बैंक खाता ऐसा खाता होता है, जिसका इस्तेमाल धोखाधड़ी वाले लेनदेन के लिए किया जाता है।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों के खिलाफ 'कतई न बर्दाश्त करने' की नीति के तहत टीजीसीएसबी की चार टीमों ने राजस्थान में डेरा डाला और पिछले पखवाड़े के दौरान इस अभियान को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से कुल 31 मोबाइल फोन, 37 सिम कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, सात चेक बुक और कुछ अन्य दस्तावेज जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों को राजस्थान से ट्रांजिट वारंट पर लाया गया था और वे अब तेलंगाना की विभिन्न जेलों में बंद हैं।
शिखा गोयल ने बताया कि इसके अलावा अभियान के दौरान 33 और साइबर अपराधियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए काम किया जा रहा है।
भाषा रवि कांत रवि कांत माधव
माधव
लेखक के बारे में
Web Title: तेलंगाना के साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने राजस्थान से 27 लोगों को पकड़ा

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm