भाजपा विधायक यतनाल के खिलाफ मामला दर्ज

भाजपा विधायक यतनाल के खिलाफ मामला दर्ज

भाजपा विधायक यतनाल के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: October 1, 2024 / 08:25 pm IST
Published Date: October 1, 2024 8:25 pm IST

बेंगलुरु, एक अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के खिलाफ पुलिस ने उनके कथित बयान के लिए मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि उनकी पार्टी के एक बड़े नेता ने राज्य में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए एक हजार करोड़ रुपये अलग से रखे हुए हैं।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एस मनोहर की शिकायत के आधार पर, हाई ग्राउंड्स पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 के तहत मामला दर्ज किया है।

यतनाल ने रविवार को दावणगेरे में दावा किया था कि उनकी पार्टी के एक बड़े नेता ने राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने और मुख्यमंत्री बनने के लिए बड़ी राशि अलग से रखी हुई है।

हालांकि, उन्होंने इस नेता के का नाम का खुलासा नहीं किया।

भाषा योगेश माधव

माधव


लेखक के बारे में