आरईसी ने राजस्थान सरकार के साथ किया तीन लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता
आरईसी ने राजस्थान सरकार के साथ किया तीन लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. ने राजस्थान सरकार के साथ बिजली परियोजनाओं के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि बिजली और गैर-बिजली बुनियादी ढांचा दोनों क्षेत्रों में परियोजनाओं के लिए छह साल की अवधि 2030 तक वित्तपोषण प्रदान किया जाएगा।
बिजली मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आरईसी ने कहा, ‘‘कंपनी ने राजस्थान सरकार के साथ तीन लाख करोड़ रुपये के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। समझौता ज्ञापन के अनुसार, आरईसी छह साल की अवधि के लिए बिजली और गैर-बिजली बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए सालाना 50,000 करोड़ रुपये प्रदान करेगी।’’
भाषा रमण अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: आरईसी ने राजस्थान सरकार के साथ किया तीन लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm