BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

नयी फसल की आवक से पहले पुरानी उपज का निपटान करने से सभी तेल-तिलहन के दाम टूटे

नयी फसल की आवक से पहले पुरानी उपज का निपटान करने से सभी तेल-तिलहन के दाम टूटे

नयी फसल की आवक से पहले पुरानी उपज का निपटान करने से सभी तेल-तिलहन के दाम टूटे
Bhasha
Published: 01 Oct 2024 | 8:15 pmModified: 01 Oct 2024 | 8:15 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) नयी खरीफ तिलहन फसलों की बाजार में आवक से पहले किसानों द्वारा पुरानी तिलहन फसलों का कटान बढ़ने से मंगलवार को देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई और दाम हानि के साथ बंद हुए।

मलेशिया एक्सचेंज में मामूली सुधार है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज कल रात दो प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और फिलहाल यहां घट-बढ़ जारी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में कपास किसानों को पिछले साल के मुकाबले कपास नरमा के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक दाम मिल रहे हैं। कपास के दो भिन्न ग्रेड की एमएसपी 7,021 से 7,521 रुपये क्विंटल है जबकि उक्त दो राज्यों में इसके दाम एमएसपी से कहीं अधिक हैं।

उन्होंने कहा कि अभी कपास की आवक कम है जो ‘श्राद्ध’ के बाद आगे जाकर बढ़ेगी और खाद्य तेलों की भी आवक बढ़ सकती है। ऐसे में सरकार को इस ओर ध्यान देना होगा कि कपास एमएसपी से कम दाम पर न बिकने पाये। बिनौला तेल के दाम आज पहले के 128 रुपये किलो की जगह 126 रुपये किलो होने के बाद बिनौला खल का भाव 4,075-4,200 रुपये क्विंटल से बढ़कर 4,100-4,225 रुपये क्विंटल हो गया। तेल मिल वाले बिनौला तेल के दाम की गिरावट को खल के दाम बढ़ाकर पूरा करते हैं।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,750-6,800 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,400-6,675 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,075 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,280-2,580 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,185-2,285 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,185-2,300 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,835-4,885 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,610-4,745 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,225 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: नयी फसल की आवक से पहले पुरानी उपज का निपटान करने से सभी तेल-तिलहन के दाम टूटे

People also search for:oilseeds
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm