Gold Silver Rate Fall Today: अचानक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! एक ही दिन में गोल्ड 1,520 रुपये और सिल्वर 5,000 रुपये सस्ता, आज का नया रेट जानकर गदगद हो जाएंगे खरीदार

Gold Silver Rate Fall Today: सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार, 24 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ी, जबकि चांदी कमजोर रही। वहीं, घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। इससे खरीदारी करने वालों को बड़ी राहत मिली है।

Gold Silver Rate Fall Today: अचानक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! एक ही दिन में गोल्ड 1,520 रुपये और सिल्वर 5,000 रुपये सस्ता, आज का नया रेट जानकर गदगद हो जाएंगे खरीदार

(Gold Silver Rate Fall Today/Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 24, 2026 / 10:44 am IST
Published Date: September 24, 2026 10:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • घरेलू बाजार में सोना हुआ सस्ता।
  • चांदी ₹5,000 तक गिरी।
  • कॉमेक्स पर सोना 0.10% चढ़ा।

भोपाल: Gold Silver Rate Fall Today: सोना और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। इन कीमती धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं हो रही है। लगातार दो दिन दाम गिरने के बाद पिछले एक दिन में तेजी देखने को मिली उसके बाद आज फिर सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज सोने के रेट को लेकर यह अनुमान लगा रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे हो सकते हैं। वहीं आज यानी गुरुवार 24 सितंबर की बात करें तो वैश्विक बाजार में सोने की कीमत (Gold Price Today) उछाल दर्ज की गई तो चांदी की चमक पड़ गई फीकी। जबकि इसके उलट घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी लेकिन चांदी सस्ती

अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है तो चांदी के भाव गिर गए हैं। कॉमेक्स पर आंकड़ों की बात करें तो सोना 0.10% तक महंगा हुआ है और भाव 4322.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के रेट 0.68% तक गिरे और कीमत 64.520 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखी।

घरेलू बाजार में सोने के दाम गिरे

गुडरिटर्न के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनो में जोरदार (Gold Silver Price Today) गिरावट आई है। आज 24 सितंबर को 24 कैरेट वाला सोना 1,520 रुपये गिरकर करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने के कीमत 1,400 रुपये घटकर करीब 1.40 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। ठीक उसी प्रकार 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,140 रुपये कम होकर 1.14 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी के दाम (Silver Price Today) आज 5,000 रुपये सस्ता होकर 2,45,000 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गया है। जबकि चेन्नई में चांदी के भाव 100 रुपये घटकर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

आज दिल्ली में सोने के दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन 24K सोना 22K सोना 18K सोना
1 ग्राम ₹15,283 (-₹152) ₹14,010 (-₹140) ₹11,466 (-₹114)
8 ग्राम ₹1,22,264 (-₹1,216) ₹1,12,080 (-₹1,120) ₹91,728 (-₹912)
10 ग्राम ₹1,52,830 (-₹1,520) ₹1,40,100 (-₹1,400) ₹1,14,660 (-₹1,140)
100 ग्राम ₹15,28,300 (-₹15,200) ₹14,01,000 (-₹14,000) ₹11,46,600 (-₹11,400)

MCX पर भी सोने-चांदी के दाम गिरे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 349 रुपए तक गिरा और कीमत 1,51,170 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं अगर चांदी की बात करें तो यह 1,200 रुपये तक गिर गई और कीमत 2,34,716 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

आज क्या है सोने-चांदी के दाम?

गुडरिटर्न के अनुसार भोपाल में आज 18 कैरेट सोना (Gold Price Today) करीब 1,14,560 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,000 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड 1,52,730 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बिक रहा है। वहीं आज देश में चांदी की कीमत (Silver Rate Today) लगभग 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

आज अलग-अलग शहरों में सोने के दाम प्रति 10 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
Delhi Gold Price Today ₹1,14,660 ₹1,40,100 ₹1,52,830
Mumbai Gold Price Today ₹1,14,510 ₹1,39,950 ₹1,52,680
Ahmedabad Gold Price Today ₹1,14,560 ₹1,40,000 ₹1,52,730
Chennai Gold Price Today ₹1,19,040 ₹1,41,340 ₹1,54,190
Kolkata Gold Price Today ₹1,14,510 ₹1,39,950 ₹1,52,680
Hyderabad Gold Price Today ₹1,14,510 ₹1,39,950 ₹1,52,680
Jaipur Gold Price Today ₹1,14,660 ₹1,40,100 ₹1,52,830
Bhopal Gold Price Today ₹1,14,560 ₹1,40,000 ₹1,52,730
Lucknow Gold Price Today ₹1,14,660 ₹1,40,100 ₹1,52,830
Chandigarh Gold Price Today ₹1,14,660 ₹1,40,100 ₹1,52,830

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।