Gold Silver Rate Today: गहने बनवाने का शुभ दिन आज, धड़ाम से गिरे सोने के दाम! चांदी हुई महंगी, देखें आज का ताजा रेट

Ads

Gold Silver Rate Today: गहने बनवाने का शुभ दिन आज, धड़ाम से गिरे सोने के दाम! चांदी हुई महंगी, देखें आज का ताजा रेट

  •  
  • Publish Date - July 9, 2024 / 02:28 PM IST,
    Updated On - July 9, 2024 / 02:28 PM IST

24 carat sone ki kimat kya hai today

Gold Silver Rate Today: देश में इन दिनों शादियों के सीजन के बीच सोने-चांदी की कीमतों में दिनों दिन उछाल तो कभी गिरावट देखने को मिल रहा है। सोना-चांदी इतना महंगा हो गया है, कि लोग खरीदने से पहले सोच में पड़ जा रहे हैं। ऐसे में अगर आज आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 09 जुलाई 2024 को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, जबकि चांदी की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Read more: Ration Card Update: राशन कार्ड धारकों की बल्‍ले-बल्‍ले, फ्री गेहूं-चावल-चीनी के बाद सरकार मात्र 8 रुपये में देगी यह सामान

आज सोने-चांदी की कीमत (Gold-Silver Rate Today 09 July 2024)

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72 हजार 454 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 91 हजार 892 रुपये किलो है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट  66 हजार 635 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज, 09 जुलाई की सुबह गिरावट के साथ 66 हजार 368 रुपये आ गया है।

Read more: Low Cost Airline: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी… देश में जल्द होगी एक और नई एयरलाइन की शुरुआत, सस्ते में भर सकेंगे उड़ान 

मिस्ड कॉल से चेक करें रेट

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp