(Gold Silver Rate Today 23 August 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Silver Rate Today 23 August 2026: देश में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) में पिछले एक सप्ताह में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। देश के कई शहरों में एक हफ्ते में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 7,960 रुपये तक बढ़ चुकी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 7,300 रुपये तक महंगा हुआ है। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत में 5,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज 23 अगस्त को राजधानी दिल्ली में सुबह के समय 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो चुकी है। मुंबई में इसकी कीमत 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,600.91 डॉलर प्रति औंस के आसपास है।
बता दें कि 16 अगस्त को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,55280 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड केरेट 1,42,350 रुपये और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,16,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 1,63,240 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,49,650 रुपये और 18 कैरेट वाले की कीमत 1,22,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इस तरह पिछले एक हफ्ते में इन कैरेट वाले सोने की कीमत में क्रमशः 24 कैरेट सोना 7,960 रुपये, 22 कैरेट सोना 7,300 रुपये और 18 कैरेट वाला गोल्ड 5,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी तेजी देखने को मिली है।
| दिनांक | 24 कैरेट | बदलाव | 22 कैरेट | बदलाव |
| 23 अगस्त 2026 | ₹ 16,324 | ₹ 0 | ₹ 14,965 | ₹ 0 |
| 22 अगस्त 2026 | ₹ 16,324 | ₹ 152 | ₹ 14,965 | ₹ 140 |
| 21 अगस्त 2026 | ₹ 16,172 | ₹ 230 | ₹ 14,825 | ₹ 210 |
| 20 अगस्त 2026 | ₹ 15,942 | ₹ 430 | ₹ 14,615 | ₹ 395 |
| 19 अगस्त 2026 | ₹ 15,512 | ₹ -92 | ₹ 14,220 | ₹ -85 |
| 18 अगस्त 2026 | ₹ 15,604 | ₹ 23 | ₹ 14,305 | ₹ 20 |
| 17 अगस्त 2026 | ₹ 15,581 | ₹ 53 | ₹ 14,285 | ₹ 50 |
| 16 अगस्त 2026 | ₹ 15,528 | ₹ 0 | ₹ 14,235 | ₹ 0 |
| 15 अगस्त 2026 | ₹ 15,528 | ₹ 71 | ₹ 14,235 | ₹ 65 |
| 14 अगस्त 2026 | ₹ 15,457 | ₹ 82 | ₹ 14,170 | ₹ 75 |
| शहर | 18 कैरेट सोना (₹) | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
| Delhi Gold Rate Today | ₹ 1,22,470 | ₹ 1,49,650 | ₹ 1,63,240 |
| Mumbai Gold Rate Today | ₹ 1,22,320 | ₹ 1,49,500 | ₹ 1,63,090 |
| Ahmedabad Gold Rate Today | ₹ 1,22,370 | ₹ 1,49,550 | ₹ 1,63,140 |
| Chennai Gold Rate Today | ₹ 1,27,300 | ₹ 1,49,500 | ₹ 1,63,090 |
| Kolkata Gold Rate Today | ₹ 1,22,320 | ₹ 1,49,500 | ₹ 1,63,090 |
| Hyderabad Gold Rate Today | ₹ 1,22,320 | ₹ 1,49,500 | ₹ 1,63,090 |
| Raipur Gold Rate Today | ₹ 1,22,320 | ₹ 1,49,500 | ₹ 1,63,090 |
| Bhopal Rate Today | ₹ 1,22,370 | ₹ 1,49,550 | ₹ 1,63,140 |
| Lucknow Gold Rate Today | ₹ 1,22,470 | ₹ 1,49,650 | ₹ 1,63,240 |
| Chandigarh Gold Rate Today | ₹ 1,22,470 | ₹ 1,49,650 | ₹ 1,63,240 |
सोने की तरह चांदी भी साप्ताहिक आधार पर जोरदार उछाल आई है। पिछले एक हफ्ते में चांदी की कीमत 10,000 रुपये तक महंगी हो चुकी है। बता दें कि 16 अगस्त को चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। जो आज 23 अगस्त की सुबह चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 69.87 डॉलर प्रति औंस के करीब है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Prices) घरेलू फैक्टर्स के साथ-साथ वैश्विक फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।