Reported By: Tehseen Zaidi
,Adil Khan's Body Recovered From Blue Water: तीन दिन बाद ब्लू वाटर से आदिल खान का शव बरामद, इस एक शर्त ने ले ली जान, पढ़िए हादसे की पूरी स्टोरी /image: AI Generated
रायपुर। Adil Khan’s Body Recovered From Blue Water: नया रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय युवक आदिल खान (Adil Khan Dead Body) का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। करीब 80 घंटों से ज्यादा के समय तक चले लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF, NDRF की टीमें मौके पर पहुंची और खुद ऊपर आये शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया है।
Adil Khan’s Body Recovered From Blue Water बताया जा रहा है कि मौदहापारा निवासी आदिल खान नामक युवक अपने दोस्तों के साथ बुधवार शाम ब्लू वाटर खदान (Chhattisgarh Blue Water Accident) पहुंचा था, इसी दौरान पार करने की शर्त लगाकर अपने दोस्त तौफीक के साथ पानी में कूदा था लेकिन पार करने की कोशिश करते हुए वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जैसे तैसे करके उसका दोस्त किनारे लगकर अपनी जान बचाई और हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद से ही एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
खदान की गहराई करीब 400 फीट तक बताई जा रही है, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, विशेषज्ञ गोताखोरों और आधुनिक संसाधनों की मदद से लगातार सर्च अभियान चलाया गया। शनिवार को सुबह से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन देर शाम खत्म हुआ लेकिन सफलता नहीं मिली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के आग्रह पर ईस्टर्न नेवल कमांड विशाखापट्टनम से नौसैनिक गोताखोर भी बुलाए गए थे और रविवार सुबह भारतीय नौसेना रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करती उससे पहले ही शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को ही खुद शव पानी के ऊपर आ गया ये खबर आग की तरह पूरे शहर में फैली गई। उसके बाद मौदहापारा समेत शहर के हर इलाके के लोग बड़ी संख्या में ब्लू वाटर खदान पहुंचे।
Naya Raipur Blue Water News आधी रात में ही NDRF, SDRF की टीमों को मौके पर बुलाया गया जिसके बार करीब 2 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को किनारे लाकर बाहर निकाला। जिसे माना थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मर्चुरी पहुंचाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आदिल का शव पानी से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई।
Adil Khan Raipur News वहीं, ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रहे हादसों के बाद प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं, प्रशासन की ओर से खदान क्षेत्र को प्रतिबंधित करने और आसपास फेंसिंग कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। (Adil Khan’s Body Recovered From Blue Water)
ये भी पढ़ें