सोना 543 रुपये फिसला, चांदी में 2,121 रुपये की बड़ी गिरावट

सोना 543 रुपये फिसला, चांदी में 2,121 रुपये की बड़ी गिरावट

सोना 543 रुपये फिसला, चांदी में 2,121 रुपये की बड़ी गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: October 10, 2022 3:51 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 543 रुपये गिरकर 51,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबार सत्र में सोना 52,168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके अलावा चांदी 2,121 रुपये की भारी गिरावट लेकर 59,725 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पहले 61,846 प्रति किलो पर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,683.05 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी नुकसान के साथ 19.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘अमेरिका के मजबूत रोजगार के आंकड़ों ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में आक्रामक रूप से बढ़ोतरी की आशंका को बढ़ा दिया है। बढ़ती ब्याज दरें निवेश के रूप में सोने को कम आकर्षक बनाती हैं।’’

भाषा जतिन अजय

अजय


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"