वायदा बाजार में सोना 1,791 रुपये मजबूत

Ads

वायदा बाजार में सोना 1,791 रुपये मजबूत

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 06:58 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 06:58 PM IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,791 रुपये बढ़कर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यह बढ़त मजबूत वैश्विक रुझानों के चलते हुई।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता के बीच नीतिगत ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया। इसका वैश्विक रूख पर सकारात्मक असर पड़ा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,791 रुपये यानी 1.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,50,841 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 9,207 लॉट का कारोबार हुआ।

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर, शुक्रवार को सुबह के सत्र में घरेलू जिंस बाजार कारोबार के लिए बंद रहेंगे।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाल की गिरावट के बाद निचले स्तर पर लिवाली और वैश्विक अनिश्चितता के बने रहने से सोने की कीमतों को समर्थन मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 72.41 डॉलर यानी 1.59 प्रतिशत बढ़कर 4,633.91 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण