सरकार ने निजी क्षेत्र में ई-बस, ई-ट्रक के उपयोग को बढ़ाने के लिए वित्तीय व्यवस्था पर किया मंथन

Ads

सरकार ने निजी क्षेत्र में ई-बस, ई-ट्रक के उपयोग को बढ़ाने के लिए वित्तीय व्यवस्था पर किया मंथन

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 10:24 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 10:24 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) भारी उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को निजी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक ट्रक को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक वित्तीय व्यवस्था पर चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की।

बैठक की अध्यक्षता भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव कामरान रिजवी ने की, जिसमें ई-बस और ई-ट्रक के अपनाने से जुड़ी वित्तीय चुनौतियों और संभावित समाधान पर विस्तार से विचार किया गया।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “बैठक के उद्देश्य ई-बस और ई-ट्रक अपनाने से जुड़ी वित्तीय चुनौतियों को समझना, इन वाहनों के लिए मौजूदा वित्तपोषण स्थिति का आकलन करना, मौजूदा बाधाओं के समाधान के संभावित उपाय तलाशना तथा सरकार से आवश्यक सहयोग की पहचान करना था।”

मंत्रालय ने बताया कि बैठक में वित्तीय सेवा विभाग तथा विश्व बैंक (भारत) सहित वित्तीय और औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख हितधारक शामिल हुए

भाषा योगेश रमण

रमण