500 Rohingya Refugees Feared Dead: 500 से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थियों की डूबकर मौत!.. दो नाव में सवार होकर निकले थे इस देश के लिए, जानें कहां हुआ हादसा

Ads

Uttarakhand Silkyara Tunnel Accident: सिलक्यारा सुरंग हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने समीक्षा की, जांच, मुआवजा और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के निर्देश दिए।

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 10:13 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 10:16 PM IST

Uttarakhand Silkyara Tunnel Accident || Image- CM Pushkar Singn Dhami Twitter

HIGHLIGHTS
  • सिलक्यारा हादसे पर सीएम ने समीक्षा की।
  • मृतक परिवार को शीघ्र मुआवजे के निर्देश।
  • सुरक्षा मानकों और एसओपी की होगी समीक्षा।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग में हुए हादसे के बाद देर रात अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। (Uttarakhand Silkyara Tunnel Accident) उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन से घटना की जानकारी ली और राहत, बचाव तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मृतक के परिवार को जल्द मुआवजा 

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतक श्रमिक के परिजनों को तय मुआवजा बिना देरी के दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उसके गृह जिले पहुंचाया जाए और परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

हादसे की होगी जांच

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव विनोद कुमार सुमन ने एनएचआईडीसीएल (NHIDCL) और जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। (Uttarakhand Silkyara Tunnel Accident) उन्होंने अधिकारियों को हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

सुरक्षा मानकों और SOP की होगी समीक्षा

बैठक में सुरंग निर्माण और संचालन से जुड़े स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को मौजूदा परिस्थितियों और संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए SOP को अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इसके साथ ही जिला प्रशासन, SDRF, NDRF, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के लिए कहा गया। (Uttarakhand Silkyara Tunnel Accident) अधिकारियों को सुरंग के संवेदनशील हिस्सों का विशेष निरीक्षण करने, जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करने और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय तुरंत लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

इन्हें भी पढ़ें:

दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन नीति को मंजूरी दी, 400 करोड़ रुपये का आवंटन

एआई के बढ़ते प्रभाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में ‘के’ आकार की वृद्धि: मूडीज एनालिटिक्स

यूक्रेन के रक्षा मंत्री को पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच प्रदर्शनकारी कीव में जमा हुए

उत्तराखंड: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी पंजाब दौरे पर 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे के बाद क्या निर्देश दिए?

उन्होंने मुआवजा, विस्तृत जांच, सुरक्षा व्यवस्था और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

हादसे की जांच कौन करेगा?

एनएचआईडीसीएल और जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके आधार पर जांच होगी।

भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?

सुरक्षा मानकों, एसओपी की समीक्षा और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।