एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को अंतिम दिन 41.66 गुना अभिदान

Ads

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को अंतिम दिन 41.66 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 10:10 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 10:10 PM IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के 9,812.91 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कुल 41.66 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 12,45,63,536 शेयरों के मुकाबले 5,18,95,47,350 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) के खंड को 140.11 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए आरक्षित हिस्से को 22.51 गुना तथा खुदरा निवेशकों के कोटा को 3.60 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 2,663 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इसके लिए मूल्य दायरा 545-574 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से मौजूदा शेयरधारकों – भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और अमुंडी – द्वारा 17.09 करोड़ इक्विटी शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है।

भाषा योगेश अजय

अजय