सरकार ने ‘टेलीग्राम’ को 3,100 से अधिक चैनल निष्क्रिय करने के निर्देश दिए

सरकार ने 'टेलीग्राम' को 3,100 से अधिक चैनल निष्क्रिय करने के निर्देश दिए

सरकार ने ‘टेलीग्राम’ को 3,100 से अधिक चैनल निष्क्रिय करने के निर्देश दिए
Modified Date: March 11, 2026 / 08:12 pm IST
Published Date: March 11, 2026 8:12 pm IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) केंद्र सरकार ने बुधवार को त्वरित संदेश मंच ‘टेलीग्राम’ को कॉपीराइट कानून का उल्लंघन करने वाले 3,100 से अधिक चैनल को तीन घंटे के भीतर निष्क्रिय करने का निर्देश दिया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह पाया था कि इन चैनल पर कुछ सामग्री मालिकों, ओटीटी मंचों और निर्माताओं के स्वामित्व वाले या उनके लाइसेंस-प्राप्त कार्यक्रमों को बिना कानूनी अनुमति के साझा और वितरित की जा रही थीं।

मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना में संयुक्त सचिव सी. सेंथिल राजन ने कहा कि ये सामग्री कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए मंच पर डाली और प्रसारित की जा रही थीं।

अधिसूचना के मुताबिक, “मध्यस्थ मंच टेलीग्राम को निर्देश दिया जाता है कि वह इस सूचना के जारी होने के तीन घंटे के भीतर संबंधित टेलीग्राम चैनल और उनकी सभी सामग्रियों को हटा दे और उनकी पहुंच बंद कर दे। साथ ही किसी भी प्रकार से साक्ष्यों को प्रभावित न होने दे।”

सरकार के इस आदेश में कुल 3,142 टेलीग्राम चैनल को हटाने के लिए चिन्हित किया गया है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में