LPG Gas Shortage In India: एलपीजी और तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, मोदी सरकार ने चुपके-चुपके कर दिया ये काम, जानकर खुशी से झूम उठेंगे देशवासी
LPG Gas Shortage In India: सुजाता शर्मा ने बताया कि, हमारी गैस कंपनियों ने नए सोर्स से LNG कार्गो खरीदे हैं, दो LNG कार्गो भारत आ रहे हैं।
LPG Gas Shortage In India/Image Credit: IBC24.in
- यूएस-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के चलते पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है।
- भारत में भी एलपीजी सप्लाई को लेकर स्थिति बिगड़ गई है।
- वहीं ऊर्जा संकट को लेकर भारत पूरी तरह मुस्तैद है।
LPG Gas Shortage In India: नई दिल्ली: यूएस-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के चलते पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। खासकर दुनिया के कई हिस्सों में एलपीजी सप्लाई को लेकर स्थिति बिगड़ती हुई नजर आ रही है। भारत में भी एलपीजी सप्लाई को लेकर स्थिति बिगड़ गई है। वहीं ऊर्जा संकट को लेकर भारत पूरी तरह मुस्तैद है। कहा जा रहा है कि, देश में एलपीजी की फ़िलहाल कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से भी इसको लेकर प्रतिक्रिया दी गई है, (LPG Gas Shortage In India) जिसमें साफ कहा गया है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, घरेलू इस्तेमाल के लिए नॉर्मल डिलीवरी का समय पहले की तरह ही रहेगा।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी ने क्या कहा?
वहीं देश में बढ़ रहे एलपीजी सप्लाई संकट के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। सुजाता शर्मा ने बताया कि, हमारी गैस कंपनियों ने नए सोर्स से LNG कार्गो खरीदे हैं, दो LNG कार्गो भारत आ रहे हैं। अभी, LPG को घरेलू सेक्टर को दिया जा रहा है। नॉन-डोमेस्टिक LPG के लिए, हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन जैसे ज़रूरी सेक्टर को प्राथमिकता दी जा रही है।
#WATCH | Delhi | “Our gas companies have procured LNG cargos from new sources. Two LNG cargos are on their way to India,” says Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas. pic.twitter.com/AaQPLhybNs
— ANI (@ANI) March 11, 2026
LPG बुकिंग के बीच मिनिमम गैप 21 दिन से बढ़कर किया गया 25 दिन
LPG Gas Shortage In India: सुजाता शर्मा ने आगे कहा कि, कमेटी राज्य अथॉरिटी और इंडस्ट्री बॉडी के साथ मिलकर प्लान को फाइनल कर रही है। ताकि यह पक्का हो सके कि उपलब्ध LPG सही और ट्रांसपेरेंट तरीके से बांटा जाए। सरकार ने कस्टमर्स को बचाने के लिए बढ़ी हुई कीमत का बड़ा हिस्सा अपने ऊपर ले लिया है। (LPG Gas Shortage In India) डिमांड मैनेजमेंट के एक टेम्पररी तरीके के तौर पर, LPG बुकिंग के बीच मिनिमम गैप 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।
LPG प्रोडक्शन में 25 परसेंट की बढ़ोतरी
तेल मंत्रालय की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा गया है कि, एलपीजी बुकिंग के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। घरेलू इस्तेमाल के लिए नॉर्मल डिलीवरी साइकिल 2.5 दिन का ही रहेगा। तेल मंत्रालय का कहना है कि सरकारी उपायों से LPG प्रोडक्शन में 25 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। क्रूड ऑयल को होर्मुज स्ट्रेट के अलावा दूसरे रास्तों से मंगाया जा रहा है। सप्लाई उन रास्तों से ज़्यादा मिली जो रुके हुए थे। शिपिंग मिनिस्ट्री के अधिकारी ने बताया कि फारस की खाड़ी में 28 भारतीय जहाज मौजूद हैं।
सभी राज्यों के डीजीपी से केंद्रीय सचिव ने की बातचीत
LPG Gas Shortage In India: वहीं, केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के डीजीपी और राज्यों के सचिवों से बातचीत की जिस तरीके के हालात बने हुए हैं (LPG Gas Shortage In India) उनको लेकर और कहा है कि वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी तरीके से जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर सख्त कदम उठाए।
इन्हे भी पढ़ें:-
- IPL 2026 Schedule: IPL 2026 की तारीखों का ऐलान, इस दिन खेला जाएगा पहला मुकाबला, रायपुर में मैच को लेकर ये है अपडेट, देखें पूरा शेड्यूल
- Raipur Chakubaji News: युवती की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर युवक ने कर दी ऐसी हरकत, राजधानी के इस इलाके में मचा हड़कंप, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
- CM Vishnu Deo Sai On Bastar Naxal Surrender : 108 नक्सलियों के सरेंडर से गदगद हुए CM साय, बताया बस्तर में कैसे लौट रही शांति, बोले अब बंदूक नहीं विश्वास की जीत

Facebook


