Mahakumbh Girl Monalisa Marriage: वायरल गर्ल मोनालिसा बनी दुल्हन, केरल के प्रसिद्ध मंदिर में इस मुस्लिम शख्स से की शादी

Mahakumbh Girl Monalisa Marriage: महाकुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है।

Mahakumbh Girl Monalisa Marriage: वायरल गर्ल मोनालिसा बनी दुल्हन, केरल के प्रसिद्ध मंदिर में इस मुस्लिम शख्स से की शादी

Mahakumbh Girl Monalisa Marriage/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 11, 2026 / 09:10 pm IST
Published Date: March 11, 2026 9:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोनालिसा महाकुंभ मेले के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुई थी।
  • मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है।
  • मोनालिसा ने बुधवार को अरुमनूर मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड फरमान संग शादी की।

Mahakumbh Girl Monalisa Marriage: तिरुवनंतपुरम: महाकुंभ मेले के दौरान कई लोग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। वायरल होने वाले नामों में एक नाम था मोनालिसा। मोनालिसा महाकुंभ मेले के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुई थी। वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्म भी ऑफर हुई थी। मोनालिसा पिछले कुछ समय से लाइमलाइट से दूर थी। (Mahakumbh Girl Monalisa Marriage) वहीं वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में आ गई है और इसके पीछे की वजह है मोनालिसा की शादी।

मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। मोनालिसा ने बुधवार को अरुमनूर मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड फरमान संग शादी की। मोनालिसा की शादी में उनके फैंस और कई नेतागण भी शामिल हुए। शादी की रस्मों के बाद कपल ने भगवान के सामने माथा टेका. फिर पुजारी से आशीर्वाद लिया।

शादी में शामिल हुए ये दिग्गज

Mahakumbh Girl Monalisa Marriage:  मोनालिशा और फरहान की शादी में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीएम के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन और सांसद ए. ए. रहीम शामिल थे। मौके पर बोलते हुए ए. ए. रहीम ने कहा कि ये विवाह केरल की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘शादियां स्वर्ग में तय होती हैं और वह स्वर्ग केरल है। (Mahakumbh Girl Monalisa Marriage) हम यहां उनके इस उत्सव में शामिल होने आए हैं।’ शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने भी इस अवसर को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा, ‘यही असली केरल स्टोरी है।’ उन्होंने केरल की सामाजिक सौहार्द की परंपरा का उल्लेख किया।

शादी के खिलाफ था परिवार

Mahakumbh Girl Monalisa Marriage:  आपकी जानकारी अनुसार, मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर रहने वाली और उनके पति फरमान महाराष्ट्र के रहने वाला है। मोनालिसा और फरमान खान डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनके परिवारवाले इस शादी के खिलाफ थे। जब परिवार ने इस शादी और उनके प्यार का विरोध किया तो मोनालिसा और फरमान ने केरल में शरण ली। मोनालिसा ने सुरक्षा मांगते हुए तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन में शरण ली।

इससे पहले मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फरमान के साथ एक दिन पहले तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं। इस दौरान मोनालिसा ने पुलिस को बताया था कि, उनके पिता विजय सिंह भोसले उन पर अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है (Mahakumbh Girl Monalisa Marriage) क्योंकि शारीरिक उत्पीड़न का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने स्थिति की समीक्षा की और पुष्टि की कि मोनालिसा बालिग हैं, इसलिए उन्हें अपनी पसंद से विवाह करने का कानूनी अधिकार है। पुलिस ने ये बात उनके पिता को भी स्पष्ट कर दी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.