सरकार ने 2,02,550 टन कच्ची चीनी के निर्यात कोटा के आवंटन को आवेदन मांगे

Ads

सरकार ने 2,02,550 टन कच्ची चीनी के निर्यात कोटा के आवंटन को आवेदन मांगे

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 10:04 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 10:04 PM IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को पात्र चीनी मिलों और रिफाइनरी संचालकों से 2,02,550 टन कच्ची चीनी के निर्यात के लिए रियायती शुल्क कोटा आवंटित करने को लेकर आवेदन आमंत्रित किए।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने की अवधि सात दिन तक खुली रहेगी।

डीजीएफटी ने कहा, ‘‘पात्र मिलों और रिफाइनरियों से निर्धारित प्रक्रिया और प्रारूप में शेष 2,02,550 टन मात्रा के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।’’

इससे पहले डीजीएफटी को कुल 10 लाख टन कच्ची चीनी के निर्यात कोटे में से 7,97,450 टन के आवंटन के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। अब शेष 2,02,550 टन मात्रा को शुल्क दर कोटा (टीआरक्यू) योजना के तहत आवंटित किया जाएगा।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक है और सरकार चीनी मिलों को आनुपातिक आधार पर कोटा आवंटित करके चीनी के निर्यात को नियंत्रित करती है।

भाषा रमण अजय

अजय