भोपाल : MP Police Recruitment 2026 मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार के कुल 507 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने इस भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
पुलिस विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने आवेदन की तिथियां भी घोषित कर दी हैं पात्र व इच्छुक उम्मीदवार 9 सितंबर से 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) और सूबेदार के कुल 507 रिक्त पदों को भरा जाएगा। Mp Police Sub Inspector नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ईएसबी (ESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही विस्तृत नियम-पुस्तिका, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-