मैक्स एस्टेट्स गाजियाबाद में 3,000 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना के लिए संयुक्त विकास समझौता करेगी
मैक्स एस्टेट्स गाजियाबाद में 3,000 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना के लिए संयुक्त विकास समझौता करेगी
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी मैक्स एस्टेट्स लिमिटेड अपनी विस्तार योजना के तहत गाजियाबाद में करीब 3,000 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए जमीन मालिक के साथ साझेदारी करेगी।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बुधवार को कहा कि वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 9.76 एकड़ भूमि के लिए संयुक्त विकास समझौता (जेडीए) करेगी।
प्रस्तावित परियोजना में करीब 15 लाख वर्ग फुट का ‘सुपर बिल्ट-अप’ क्षेत्र विकसित किए जाने की संभावना है। इससे अनुमानित राजस्व 2,500-3,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
कंपनी ने कहा कि यह प्रस्तावित सौदा उचित जांच-पड़ताल पूरी होने, सभी जरूरी मंजूरियां मिलने और जेडीए पर हस्ताक्षर होने के बाद ही आगे बढ़ेगा।
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


