एमएसएमई की मदद के लिए ‘कॉरपोरेट मित्रों’ का दस्ता तैयार करेगी सरकार

Ads

एमएसएमई की मदद के लिए ‘कॉरपोरेट मित्रों’ का दस्ता तैयार करेगी सरकार

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 12:20 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 12:20 PM IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की सहायता के लिए मझोले (श्रेणी-दो) और छोटे (श्रेणी-तीन) शहरों में ‘कॉरपोरेट मित्रों’ का एक दस्ता तैयार करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए यह घोषणा की।

अपने भाषण में मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार सेवा क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाले उपायों की सिफारिश करने के लिए ‘शिक्षा से रोजगार और उद्यम’ स्थायी समिति का गठन करेगी।

‘कॉरपोरेट मित्रों’ का यह दस्ता एमएसएमई को किफायती लागत पर अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा।

सीतारमण ने कहा कि सरकार इस दस्ते को तैयार करने के लिए आईसीएआई, आईसीएसआई और आईसीएमएआई जैसे पेशेवर संस्थानों को अल्पकालिक मॉड्यूल पाठ्यक्रम और व्यावहारिक टूल डिजाइन करने में सहयोग प्रदान करेगी।

कृषि क्षेत्र से संबंधित घोषणाओं में वित्त मंत्री ने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘नारियल प्रोत्साहन योजना’ के अलावा चंदन और अखरोट जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चंदन के पारिस्थितिकी तंत्र की गरिमा बहाल करने के लिए राज्यों के साथ साझेदारी करेगी।

भाषा सुमित अजय

अजय