Chhattisgarh Mining Corridor: क्या है माइनिंग कॉरिडोर और कैसे मिलेगा छत्तीसगढ़ को इस गलियारे का फायदा?.. जानें इसके बारें में

Ads

Chhattisgarh Mining Corridor: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था। बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश करना, भविष्य की राजकोषीय योजनाओं का विवरण देने से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का संक्षिप्त विवरण देने की पुरानी परंपरा रही है।

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 12:58 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 01:24 PM IST

Chhattisgarh Mining Corridor || Image- IBC24 news File

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ को मिला माइनिंग कॉरिडोर का तोहफा
  • खनन जिलों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
  • रेल और इकॉनॉमिक कॉरिडोर से मजबूत कनेक्टिविटी

Chhattisgarh Mining Corridor: नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट 2026-27 (Budget 2026 India, Finance Minister Announcement) पेश किया। वित्त मंत्री ने बड़ा करते हुए देश के तीन राज्य छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल (Chhattisgarh Mining Corridor, Odisha Mining Corridor, Kerala Mining Corridor) को बड़ी सौगात दी है। वित्तमंत्री ने इन तीनों राज्यों के लिए खनन गलियारे (Mining Corridors India, Mineral Transport Infrastructure) का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉरिडोर के मायने क्या हैं? (Chhattisgarh Mining Corridor, Mining Infrastructure India)

यहां पहले से तीन रेल कॉरिडोर (Rail Corridors India, Mineral Transport Rail) का काम चल रहा है, जो मुख्यतः खनिजों के परिवहन के लिए बनाए गए हैं। इस 458 किलोमीटर के कॉरिडोर (Mining Corridor 458 km, Mineral Transport Corridor) को माइनिंग कॉरिडोर सपोर्ट करेगा। इसमें सबसे नयी और महत्वपूर्ण बात यह है कि रायपुर-विशाखापट्टनम (Raipur Visakhapatnam Corridor, 6-Lane Economic Corridor) में बने 6-लेन इकॉनॉमिक कॉरिडोर से दंतेवाड़ा-कांकेर और राजनांदगांव की खदानों से आयरन ओर (Iron Ore Transport India) विशाखापट्टनम बंदरगाह तक पहुंचाया जाएगा।

जानें किन जिलों की सीधा फायदा (Districts Benefited Mining Corridor, CG Mining Corridor)

प्रारंभिक तौर पर इस माइनिंग कॉरिडोर (Mining Corridor India, Mineral Transport Infrastructure) में शामिल होने वाले जिले होंगे:

  • कोरबा (Korba Mining Corridor, Coal Mining India)

  • रायगढ़ (Raigarh Mining Belt, Coal Mining India)

  • सरगुजा (Surguja Coal Reserves, Chhattisgarh Mining)

  • कोरिया (Korea Coal Mines, Gevra-Kusmunda Coal, World’s Largest Coal Mines)

आयरन ओर के भंडार वाले जिले:

  • कांकेर (Kanker Iron Ore Mines, Bailadila Iron Ore)

  • दंतेवाड़ा (Dantewada Iron Ore, Bailadila Mines, Iron Ore Export Corridor)

  • राजनांदगांव (Rajnandgaon Iron Ore Mines, Chhattisgarh Mining Infrastructure)

दिव्यांगों के लिए दो बड़ी योजनाएं

उन्होंने बताया कि, दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने दिव्यांगों के लिए दो बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। इनमें पहला दिव्यांगजन कौशल योजना है। इसके तहत प्रत्येक दिव्यांग समूह को उद्योग अनुकूल और विशिष्ट प्रशिक्षण के माध्यम से सम्मान से जीवन जीने के अवसरों को सुनिश्चित करना है। जबकि दूसरा दिव्यांग सहारा योजना है। इसके तहत आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एल्मिको) को सहायक उपकरणों के उत्पादन को बढ़ाने, अनुसंधान एवं विकास में निवेश और एआई से एकीकरण हेतु सहायता करना है।

देश के हर जिले ने गर्ल्स हॉस्टल

Chhattisgarh Mining Corridor: केंद्रीय बजट 2026-27 में केंद्र सरकार ने देश की बेटियों और युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए घोषणा की कि देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना की जाएगी। सरकार के इस फैसले को लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

लड़कियों को बजट का बड़ा तोहफा (Budget 2026 Speech Live)

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि आने वाले वित्त वर्ष का बजट ‘युवाशक्ति’ से प्रेरित है और यह तीन प्रमुख कर्तव्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनने से छात्राओं को सुरक्षित आवास मिलेगा, जिससे उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। सरकार STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) इंस्टीट्यूट स्थापित करेगी, जिससे युवाओं को आधुनिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही राज्यों को पांच नए विश्वविद्यालय खोलने में केंद्र सरकार मदद करेगी। विज्ञान और शोध को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में टेलिस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का भी ऐलान किया है। इससे भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।

9वीं बार पेश किया केंद्रीय बजट

Chhattisgarh Mining Corridor: बता दें कि, देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया हैं। इस तरह उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है जबकि प्रणब मुखर्जी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल स्वतंत्र भारत में सबसे अधिक 10 बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉरिडोर क्या है?

उत्तर: खनिज परिवहन, रेल-सड़क कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने वाली विशेष परियोजना है।

Q2. माइनिंग कॉरिडोर से किन जिलों को लाभ मिलेगा?

उत्तर: कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, कोरिया, कांकेर, दंतेवाड़ा और राजनांदगांव जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।

Q3. माइनिंग कॉरिडोर से रोजगार पर क्या असर होगा?

उत्तर: खनन, परिवहन, उद्योग और सहायक सेवाओं में बड़े पैमाने पर नए रोजगार अवसर सृजित होंगे।