जीएसके फार्मा का पहली तिमाही का मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 237.18 करोड़ रुपये

जीएसके फार्मा का पहली तिमाही का मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 237.18 करोड़ रुपये

जीएसके फार्मा का पहली तिमाही का मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 237.18 करोड़ रुपये
Modified Date: August 3, 2026 / 06:15 pm IST
Published Date: August 3, 2026 6:15 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का 30 जून, 2026 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 237.18 करोड़ रुपये हो गया।

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (जीएसके इंडिया) ने एक नियामकीय सूचना यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 205 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में उसका एकीकृत परिचालन राजस्व 938.44 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 805.17 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि 2026-27 की पहली तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 659.75 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 569.91 करोड़ रुपये था।

जीएसके इंडिया ने कहा कि पहली तिमाही का प्रदर्शन कंपनी की पोर्टफोलियो बदलने की रणनीति में लगातार हो रही प्रगति को दिखाता है। इसमें बेहतरीन काम करने की क्षमता और पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले अनुकूल आधार प्रभाव का भी योगदान रहा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में