कमजोर मांग बढ़ने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग बढ़ने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग बढ़ने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: April 7, 2022 3:18 pm IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 207 रुपये की गिरावट के साथ 13,065 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 207 रुपये अथवा 1.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,205 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 13,065 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों पर दबाव रहा।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में