कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में हानि

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में हानि

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में हानि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 10, 2021 2:31 pm IST

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 467 रुपये की गिरावट के साथ 12,325 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 467 रुपये अथवा 3.65 प्रतिशत की हानि के साथ 12,325 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 6,990 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों पर दबाव रहा।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में